भोपाल में इनकम टैक्स, लोकायुक्त की छापेमारी को लेकर दिल्ली तक हंगामा

भोपाल. भोपाल में इनकम टैक्स, लोकायुक्त की छापेमारी को लेकर दिल्ली तक हंगामा मचा हुआ है। इस बीच सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि सभी टोल बैरियर पर जो वसूली चलती थी या टोल पर शिकायत थी, सबको हमारी सरकार ने बंद कर दिया। सीएम ने कहा कि कोई भी करप्शन को बर्दाश्त नहीं करेंगे।
बता दें कि भोपाल में छापेमारी में 235 किलो चांदी, 52 किलो सोना, 8 करोड़ कैश मिल चुका है। इसके तार आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा से जुड़ रहे हैं। आयकर विभाग के हाथ डायरी और कुछ ऐसे दस्तावेज लगे हैं, जिनमें खुलासा हुआ है कि RTO के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा ने परिवहन विभाग के अफसरों के साथ सालभर में 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का लेन-देन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *