RTO के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ सहित 4 को समन,जांच के लिए टीम गठित

भोपाल. आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा के घर लोकायुक्त की टीम ने छापा मारा उसके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इस मामले में अब लोकायुक्त ने पांच आरोपी को समन जारी किया है। जिन लोगों को समन जारी किए है उनमें सौरभ शर्मा, उसकी मां, पत्नी और चेतन सिंह गौर, शरदर जयसवाल शामिल है।
इस पूरे मामले को लेकर लोकायुक्त डीजी जयदीप प्रसाद ने बताया कि सौरभ के संबंध में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स में उसके दुबई में होने की जानकारी मिली थी। मामले की जांच के लिए तीन टीमों का गठन किया है। हवाला के एंगल पर भी मामले की जां कर रहे है। कैश और गोल्ड से भरी गाडी की भी जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कैश और गोल्ड से भरी कार के बारे में लोकल पुलिस ने लोकायुक्त को जानकारी नहीं दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स से ही जानकारी मिली की कार चेतन सिंह की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *