MP में इनकम टैक्स के छापों से बढ़ी कई अफसरों की टेंशन

भोपाल. राजधानी में तीन बिल्डर्स के यहां आयकर विभाग के छापे के बाद पूर्ववर्ती सरकार में मुख्य सचिव के करीबी रहे कई आईएएस अधिकारी इस समय सकते में हैं। इन अफसरों ने छापे की जद में आए एक बिल्डर के माध्यम से प्रॉपर्टी और बेनामी संपत्ति में खासा निवेश किया है। सुना है कि आयकर अफसरों को प्रमुख सचिव स्तर के कुछ अफसरों के नाम भी पता चले हैं इसलिए भी ये अधिकारी छापे की हर एक्टिविटी वॉच कर रहे हैं साथ ही दुआ कर रहे है कि वो किसी संकट में न फंसे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *