काशी में 10 हजार दुकानों पर चलेगा बुलडोजर, विश्वनाथ कॉरिडोर के लिए चौड़ी होगी रोड

वाराणसी. उत्तर प्रदेश के वाराणसी के मुस्लिम मोहल्ले में मौजूद करीब 10 हजार दुकानें तोड जाएंगी। ये दुकानें थोक बाजार दालमंडी की है जिसे पूर्वांचल का सिंगापुर भी कहा जाता है। इस फैसले के पीछे की असल वजह यह है कि बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर के लिये आने वाले भक्तों के आने-जाने में कोई दिक्कत में ना हो। दरअसल दालमंडी बाजार से करीब 150 मीटर दूर काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का प्रमुख प्रवेश द्वार है। श्रद्धालुओं को दिक्कत न हो इसलिए 8 फीट की सडक को 23 फीट तक चौडा करने की तैयारी है। 900 मीटर की सडक पर अब तक 10 हजार दुकानों का सर्वे हो चुका है।
10 हजार दुकानों पर चलेगा बुलडोजर
इस अभियान के तहत पहले नगर निगम की टीम नापी करेगी। इसके बाद मकान और दुकान मालिकों को नोटिस जारी किया जाएगा। माप-जोख के बाद मकान औ दुकान मालिकों को नोटिस जारी किया जाएगा जिसमें उन्हें अपने निर्माण को वैध बनाने के लिए निर्धारित समय सीमा दी जाएगी। नोटिस के बाद इस इलाके में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
एक्शन में वाराणसी के कमिश्नर
20 दिसंबर को कमिश्नर कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में जिले में निर्माणाधीन छह सड़कों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में विभिन्न सड़कों की स्थिति और उनके निर्माण कार्य की प्रगति पर चर्चा की गई। इस दौरान कमिश्नर ने दालमंडी क्षेत्र की सड़क के चौड़ीकरण कार्य को शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *