वीजा के नाम पर नाइजीरियन युवकों को ठगा गया, खाते में डलवाये 20 हजार रूपये

ग्वालियर. एक ठग द्वारा नाइजीरिया के 3 युवकों को कनाड़ा का वीजा दिलवाने के नाम पर ठगने का मामला सामने आया है। ठग ने युवकों से 20 हजार रूपये का ऑनलाईन पेमेंट कराते हुए उन्हें वीजा लेने ग्वालियर बुला लिया। यहां पहुंचकर जब युवकों ने फोन किया तो आरोपी ने फोन नहीं उठाया। काफी देर इंतजार करने के बाद पीडि़त युवक पुलिस के पास पहुंचे। घटना की जानकारी दी। ठग का नम्बर ट्रेस करने पर वह पंजाब का निकाला। स्वयं के साथ हुई ठगी की जानकारी मिलने के बाद युवक वापिस गुजरात लौट गये।
युवक दिनभर भटकते रहे
पीडि़त युवकोें ने बताया कि वह पढ़ाई करने के लिये नाइजीरिया से गुजरात के अहमदाबाद आये हैं। उन्हें आगे की पढ़ाई करने के लिये कनाड़़ा जाना था। इसलिये वह ऑनलाइन वीजा के लिये गूगल पर सर्च कर रहे थे। इस बीच उन्हें आरोपी का नम्बर मिला था। नवम्बर माह में कॉल करने पर आरोपी ने उन्हें कनाडा का वीजा दिलाने का विश्वास दिलाया था। इसकेलिये खाते में 20 हजार रूपये ट्रांसफर करवाये थे। पैसे ट्रांसफर होने के बाद ठग से 2 दिन पहले युवकों की बात हुई थी। उसने बताया था िकवह ग्वालियर ऑफिस पर है इसके बाद बाद तीनों युवक वीजा लेने के लिये ग्वालियर आ गये थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *