संविधान निर्माता बाबा साहब का अपमान नही सहेगा हिंदुस्तान: डॉ. देवेन्द्र शर्मा

ग्वालियर 20 दिसंबर। राज्यसभा में  केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी पर टिप्पणी करने के विरोध में शहर जिला कंाग्रेस कमेटी के नेतृत्व में गोल पहाड़िया ब्लॉक के अध्यक्ष राजेश बाबू द्वारा महाराज बाड़ा भाजपा कार्यालय के पास हेमू कालानी चौक पर मानव श्रृंखला बनाकर पर विरोध प्रदर्शन किया गया। मानव श्रृखंला में बाबा साहब का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान। अमित शाह इस्तीफा दो और अमित शाह माफी मांगों के नारों से महाराज बाड़ा गूंज उठा।
कांग्रेस की मानव श्रृंखला में
मानव श्रृंखला में उपस्थित कंाग्रेसजनो एवं नागरिकों को संबोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा, प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा एवं ब्लॉक अध्यक्ष राजेश बाबू ने कहा कि जब भी संविधान और बाबा साहब का अपमान किया जाएगा तब-तब कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता संघर्ष करेगा। देश का माहौल बिगाड़ने वाली ताकतों के खिलाफ पूरा देश एक होकर लड़ेगा। गृहमंत्री अमित शाह ने संसद में संविधान निर्माता, बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के बारे में जिन शब्दों का इस्तेमाल किया है, उससे बाबा साहब की गरिमा व अस्तित्व को काफी ठेस पहुंची है। गृहमंत्री अमित शाह को सार्वजनिक रूप से देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी देश के अनेक नागरिकों के लिए भगवान से कम नहीं हैं। वे दलितों, आदिवासियों, पिछड़े वर्ग, अल्पसंख्यक व गरीबों के मसीहा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *