ग्वालियर की बेटी प्रियंका मुंडड़ा ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया शहर का गौरव, मॉडलिंग एवं अभिनय में हासिल की उपलब्धियां-अलका श्रीवास्तव

लक्ष्मीबाई महिला नागरिक सहकारी बैंक की अध्यक्ष श्रीमती अलका श्रीवास्तव की बेटी एवं ग्वालियर की प्रतिभाशाली मॉडलिंग स्टार, नासा?
ग्वालियर। ग्वालियर की बेटी प्रियंका मुंडड़ा ने डांस, अंतरराष्ट्रीय रनवे मॉडलिंग एवं अभिनय के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा, मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर परिवार के साथ-साथ शहर का गौरव बढ़ाया है। प्रियंका मुंडड़ा, लक्ष्मीबाई महिला नागरिक सहकारी बैंक की अध्यक्ष, ग्वालियर की अध्यक्ष श्रीमती अलका श्रीवास्तव की बेटी हैं। अमेरिका के मिनेसोटा में इंटर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान स्थापित कर रही प्रियंका ने विभिन्न प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम कर सफलता का नया मुकाम हासिल किया है।
प्रियंका मुंडड़ा को वर्ष 2025 में Mrs. India USA Elite – Winner का खिताब प्राप्त हुआ। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2026–2027 में Mrs. Petite Minnesota Universe का खिताब जीतकर अपनी उपलब्धियों में एक और गौरवपूर्ण अध्याय जोड़ा। वहीं Mrs. Petite Universe 2026–2027 प्रतियोगिता में उन्होंने Second Runner-Up का स्थान हासिल कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
डांस एवं अंतरराष्ट्रीय रनवे मॉडलिंग के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने के बाद प्रियंका अब अभिनय की दुनिया में भी कदम रख चुकी हैं। उन्होंने अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म में अभिनय किया है, जिसकी रिलीज का परिवार, मित्रों एवं शुभचिंतकों को बेसब्री से इंतजार है।
प्रियंका की ये उपलब्धियां उनके समर्पण, मेहनत, आत्मविश्वास और निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा को दर्शाती हैं। उनकी सफलता से ग्वालियरवासियों में भी खुशी और गर्व का माहौल है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर प्रियंका ने यह साबित किया है कि लगन और दृढ़ संकल्प के साथ सपनों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। प्रियंका की इस उपलब्धि पर परिवार एवं शहरवासियों ने गर्व व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *