‘संडे ऑन साइकिल’ की 100वीं कड़ी में युवाओं ने साइकिल चलाकर दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश

ग्वालियर, – मेरा युवा भारत (MY Bharat) केंद्र ग्वालियर से जुड़े सफल युवा मंडल द्वारा तिघरा रोड स्थित झंडा का पुरा में देशव्यापी अभियान ‘संडे ऑन साइकिल’ की 100वीं कड़ी उत्साहपूर्वक आयोजित की गई। कार्यक्रम में युवाओं ने साइकिल रैली के माध्यम से फिटनेस, खेल संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। साथ ही नशामुक्त भारत अभियान के तहत नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। साथ ही विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प दोहराया।  कार्यक्रम में पैरा एथलीट ने युवाओं को खेलों के महत्व, अनुशासन, नियमित अभ्यास और दृढ़ इच्छाशक्ति के बारे में बताया। उन्होंने युवाओं को खेल गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर नशामुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। अतिथियों एवं युवाओं ने हस्ताक्षर कर नशामुक्त समाज के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। उपस्थित युवाओं को स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में माय भारत केन्द्र के अधिकारी, प्रतिभागी, सफल युवा मंडल के अध्यक्ष श्री अरविंद कुशवाहा सहित अन्य युवा एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *