कछुआ तस्करी के आरोपी को सीबीआई ने दबोचा, लम्बे वक्त से चल रहा था फरार

ग्वालियर. CBI की टीम वाइल्डलाइफ तस्करी के मामले में फरार हुए एक आरोपी अजय कोरकू को पड़ाव बस स्टैण्ड के पास से बुधवार-गुरूवार की दरमियानी रात को गिरफ्तार किया है। इसके बाद CBI टीम ने उसे गुरूवार को न्यायालय में पेश कर उसका ट्रांजिट रिमाण्ड लिया और उसे हिरासत में लेकर रवाना हो गयी। CBI आरोपी से पूछताछ में तस्करी के रैकेट में शामिल अन्य साथियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
CBI को लम्बे समय से थी तलाश
ऐसा बताया गया है कि पकड़े गये आरोपी अजय कोरकू के खिलाफ CBI  ने कछुआ तस्करी का मामला दर्ज किया था। और वह फरार हो गया था इसके बाद से ही CBI  की टीम उसकी तलाश में जुटी थी। पुलिस को गुरूवार को सूचना मिली थी कि तस्कार पड़ाव बस स्टेण्ड पर आने वाला है। इसका पता चलते ही CBI  की टीम उसकी तलाश में लग गयी और जैसे ही वहां पर पहुंचा तो सीबीआई ने उसे दबोच लिया। एहतियात के चलते उसे पड़ाव थाने में रखा गया था। फिर सीबीआई ने उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर रिमांड पर लिया है।
ममले की खबर देते हुए पड़ाव TI  आलोक परिहार ने बताया कि सीबीआई की टीम ने कछुआ तस्करी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया था। कुछ समय के लिये आरोपी को थाने पर रखा गया था। फिर सीबीआई की टीम उसे न्यायालय में पेश करने ले गयी थी। न्यायालय से उसे पूछताछ करने के लिये रिमांड पर लेकर साथ ले गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *