जम्मू कश्मीर से आ रहा पश्चिमी विक्षोभ, ग्वालियर में Alert जारी

ग्वालियर. मौसम विभाग के अनुसार जम्मू कश्मीर में 18 दिसंबर को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके सक्रिय होने से उत्तरी हवा थम जाएगी और कश्मीर से आने वाली बर्फीली हवा बंद होने से दिन व रात में सर्दी से राहत मिलेगी लेकिन 19 दिसंबर को हल्के से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। मौसम विभाग ने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। पक्षिच्मी विक्षोभ के गुजर जाने के बाद 21 दिसंबर से फिर बर्फीली हवा की दस्तक होगी। इस बार का जो सर्दी का दौर आएगा वह कडाके की सर्दी का रहेगा।
चल रही ठंडी हवा
उत्तरी व जेट स्ट्रीम हवा चलने से रात में कंपाने वाली सर्दी रही। न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा। सुबह 8:30 बजे तक तापमान 6 डिग्री पर स्थिर रहा, जिसकी वजह से चुभन अधिक रही। दिन का तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने से हल्की राहत रही। साथ ही सुबह मध्यम कोहरा भी रहा, जिससे दृश्यता 500 से 1000 मीटर के बीच रही। सडक़ पर वाहन धीमी गति से चले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *