झांसी-आगरा रूट पर चल रहा काम, ये 6 ट्रेनें रहेंगी कैंसिल

भोपाल. यात्रियों को जानकारी के लिए बता दें कि झांसी रेल मंडल के संदलपुर-आंतरी स्टेशन के बीच कट और कनेक्शन कार्य के चलते 6 ट्रेनें निरस्त कर दी गई है। कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। 6 में से कुछ ट्रेनें पांच तो कुछ दिन के लिए निरस्त रहेंगी।
ट्रेन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन-आगरा कैंट और ट्रेन आगरा कैंट-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन 20 से 24 दिसंबर तक निरस्त रहेगी। वहीं ट्रेन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन-आगरा कैंर्ट 20 से 23 दिसंबर तक, आगरा कैंट-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन 20 से 22 दिसंबर तक और वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन-इटावा जंक्शन 20 से 22 वहीं इटावा जंक्शन-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन 20 से 23 दिसंबर तक निरस्त रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *