पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में मची भगदड़, कई महिलाई हुई घायल

मेरठ. उत्तरप्रदेश के मेरठ में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के बीच भगदड़ मच गयी। जिसमें कई महिलायें घायल हो गयी ।इन घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि यह घटना कथा पंण्डाल के प्रवेशद्वार पर हुआ है। जानकारी के अनुसार, भीड़ अधिक होने के कारण से प्रवेशद्वार पर हंगामा मच गया। जिसके बाद महिलायें एक-दूसरे के ऊपर गिर गयी। इस घटना में 4 महिलाओं घायल होने की खबर मिली है। ऐसा बताया जा रहा है कि प्रवेश द्वार पर अव्यवस्था की वजह से ऐसे हालात बने है।
मेडीकल और पुलिस घटनास्थल पर मौजूद
यह भी बताया जा रहा है कि स्थानीय पुलिसबल पहले से तैनात था। लेकिन कई थानों की पुलिस टीम को बुलाया गया है। हालांकि इस हंगाम में कितने लोग घायल है। इसकी कोई जानकारी अभी तक नहीं आयी है। जो भी लोग इसमें घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *