संत बोले- हिंदू खतरे में, महाकुंभ में PM से 13 अखाड़े मांगेंगे जवाब
नई दिल्ली. बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हुई हर घटना पर हमारी नजर है। हम लोग कहते नहीं है करने पर विश्वास रखते हैं। देश के करोडों संत सिर्फ भारत सरकार की अनुमति का इंतजार कर रहे है। हमें आज इजाजत मिल जाए तो हम बांग्लादेश को बता देंगे कि कौन कितना ताकतवर है। उनका नामो निशान तक नहीं बचेगा।
जूना अखाडे के मुख्य संरक्षक महंत हरि गिरी बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर फिक्रमंद है। वो प्रयागराज महाकुंभ पहुंचे है और उनका जूना अखाडा 10 लाख से ज्यादा नागा संन्यासियों वाला दुनिया का सबसे बडा अखाडा है। हरि गिरी ने बताया कि महाकुंभ में 13 अखाडों के 1 लाख से ज्यादा संतों का जमावडा लगने वाला है। यहां आने वाला हर संन्यासी सनातन धर्म का ध्वज वाहक है। जहां भी हमारे धर्म पर खतरा दिखता है हम वहां जाक अपने भाई-बहनों के लिए लडने को तैयार है। महाकुंभ के दौरान बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा का मसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने रखा जाएगा।
महाकुंभ 13 जनवरी, 2025 से शुरू होने वाला है। 45 दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक जमघट में देश-विदेश से संत पहुंचने लगे हैं। 12 साल पहले प्रयागराज में जब कुंभ हुआ था, तब सभी अखाड़ों ने एकमत होकर राम मंदिर निर्माण के लिए आवाज उठाई थी।तय हुआ था कि अगले महाकुंभ तक राममंदिर हर हाल में बन जाना चाहिए और वैसा ही हुआ। इस बार अलग-अलग अखाड़ों से बांग्लादेश हिंसा के खिलाफ वैसी ही आवाजें उठ रही हैं।
