मेंडोरी के जंगल में 52 किलो सोना मिला, रात 2 बजे 100 पुलिसकर्मियो और 30 कारों के छापामार कार्यवाही आईटी अधिकारी पहुंचे

भोपाल. मध्यप्रदेश के रियल एस्टेट व्यापारियों पर कार्यवाही के बीच भोपाल में मेंडोरी के जंगल में इनकम टैक्स (आईटी) ने 62 किलो सोना जब्त किया है। इसकी कीमत लगभग 40 करोड़ 47 लाख रूपये आंकी गयी है। सोना एक कार में लदा हुआ था। आईटी अधिकारियों को शक है कि जिन एस्टेट व्यापारियों पर आई टी विभाग ने दविश दी है। सोने के तार उनसे ही जुड़े हैं। सोने को कार में लादकर एमपी से बाहर ले जाने की तैयार थी। पिछले 3 दिनों से चल रही बिल्डरों के खिलाफ कार्यवाही के दौरान आईटी की टीम को इसके सबूत मिले थे।
किसका है सोना पता कर रहे अधिकारी
राजधानी के मेंडोरी इलाके से इनकम टैक्स के अधिकारियों की टीम ने गुरूवा-शुक्रवार की दरमियानी की रात लगभग 2 बजे छापा मार कर 52 किलों सोना जब्त किया गया है। यह सोना एक गाड़ी से भरकर ठिकाने लगाने के लिये ले जाया जा रहा था। आयकर विभाग और पुलिस की ज्वांइट टीम अब यह पता लगा रही है यह सोना किसका और कहां ले जाया जा रहा था। आयकर विभाग द्वारा मेंडोरी के जंगलों से जिस सोने को बरामद किया गया है, उसकी कीमत तकरीबन 45 करोड़ बताई जा रही है। जिस कार से यह सोना और कार बरामद हुआ है, वह कार चेतन गौर की है। चेतन गौर सौरभ शर्मा का दोस्त है। सौरभ शर्मा के घर गुरुवार को लोकायुक्त की टीम ने छापा मारा था।
100 पुलिसकर्मी और 30 गाडि़यों के कारकेड घेरा था कार को
मेंडोरी में सोना जब्ती के दौरान इनकम टैक्स अधिकारियों ने पूरी सावधानी बरती गयी। 100 पुलिसकर्मियों और 30 गाडि़यों का कारकेड लेकर छापामार कार्यवाही की गयी। सोना लदी गाड़ी निकल पाती इसके पहले ही उसे पकड़ लिया गया। आपको बता दें कि आयकर विभाग के अधिकारियों ने 2 दिन पहले ही 18 दिसम्बर को त्रिशूल कंस्ट्रक्शन, क्वालिटी ग्रुप और ईशान ग्रुप के भोपाल, इन्दौर के 51 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इसमें सबसे ज्यादा 49 ठिकाने भोपाल के नजदीक थे। इनमें आईएएस, आईपीएस अधिकारी और राजनेताओं की पसंद वाले नीलबड़, मेंडोरी और मेंडोरा जैसे इलाके शामिल थे। अभी तक की कार्यवाही लगभग 10 करोड़ कैश नगद, के अलावा मेंडोरी के जंगल से 52 किलो सोने की जब्ती की गयी है।
परिवहन विभाग से जुड़े होने की भी आशंका
वहीं, लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार सुबह रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस (आरटीओ) के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा के भोपाल में अरेरा कॉलोनी स्थित घर पर छापा मारा। यहां से 1.15 करोड़ रुपए कैश, आधा किलो सोना, हीरे और सोने के करीब 50 लाख रुपए के जेवरात और चांदी की सिल्लियां सहित प्रॉपर्टी के दस्तावेज मिले हैं। शर्मा के ऑफिस से 1.70 करोड़ रुपए कैश सहित प्रॉपर्टी के दस्तावेज मिले हैं। आयकर विभाग को इस मामले में पूर्व मुख्य सचिव के अलावा प्रमुख सचिव स्तर के कुछ अधिकारियों के शामिल होने का अंदेशा है। आयकर विभाग में पिछले कुछ महीनों में नए अफसरों की पोस्टिंग हुई है। इसके बाद मध्यप्रदेश में बड़ा एक्शन लिया गया है। नए अधिकारियों की टीम अभी कुछ और बड़े खुलासे भी करने वाली है।
