केमीकल से भरे टैंकर और ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर, 8 जिंदा जले, 40 गाडि़यों में लगी, 35 लोग झुलसे, हाइवे बंद
जयपुर. दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने केमीकल से भरे टैंकर को एक ट्रक के बीच टक्कर हो गयी। टै।कर में हुए विस्फोट की वजह से केमीकल चारों ओर फैल गया जिसकी वजह से आग लग गयी। अजमेर हाइवे पर हुए एक्सीडेंट में 40 से अधिक गाडि़यां आग की चपेट में आ गयी। टक्कर में 4 लोग जिन्दाउ जल गये और 30 लोग झुलस गये। टैंकर के पीछे चल रही एक स्लीपर बस भी जल गयी।
इस आग की चपेट में हाईवे किनारे मौजूद एक पाइप फैक्ट्री भी आ गयी। सभी घायलों को जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विस्फोट और आग के कारण हाईवे को बन्द कर दिया गया। विस्फोट की सूचना मिलते ही 30 से अधिक एम्बूलेंस और फायरब्रिगेडे की गाडि़यां घटनास्थल पर पहुंची थी। दुर्घटना की जगह गैस फैलने से रेस्क्यू में परेशानी आ रही है। घटना की जानकारी मिलते ही सीएम भजनलाल शर्मा भी अस्पताल पहुंचे है। उन्होंने डॉक्टरों से घायलों की जानकारी ली है।
मोड़ पर टैंकर को टक्कर मारी ट्रक ने
केमीकल टैंकर अजमेर से जयपुर की ओर जा रहा था। दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने से वह वापिस अजमेर की ओर यू-टर्न ले रहा था। इसी बची जयपुर से आ रहा ट्रक टैंकर से टकरा गया। हादसा इतना भीषण था कि टैंकर में भरे केमीकल से 200 से 300 मीटर दूर तक फैल गया। जहां-जहां केमीकल गिरा था वहां आग लग गयी, कई गाडि़यां ऐसी थीं जिसमें से लोगों को बाहर निकलने का मौका भी नहीं मिल पाया।
जयपुर में हादसे से जुड़े PHOTOS…







