संविधान निर्माता बाबा साहब का अपमान करने के विरोध में कांग्रेस का विशाल धरना

ग्वालियर – राज्यसभा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर पर टिप्पणी करने के विरोध में फूलबाग स्थित अंबेडकर पार्क में बाबा साहब की प्रतिमा के नीचे शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा के नेतृत्व एवं प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष प्रभूदयाल जौहरे, यूवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मीतेन्द्र सिंह की उपस्थिति में बाबा साहब के चित्र एवं संविधान की प्रति हाथ में लेकर विशाल धरना सम्पन्न हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने बारादरी चौराहा, नाका चंद्रवदनी, उरवाई गेट, हेमू कालानी चौक आदि स्थानो पर गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया।
धरने में उपस्थित कांग्रेस जनो को शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा संविधान निर्माता द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का अपमान किया है, केंद्रीय मंत्री को अपने इस कृत्य पर इस्तीफा देना चाहिए, और देश की जनता से माफी मांगना चाहिए, यह देश बाबा साहब के द्वारा बनाए गए संविधान के अनुसार ही चल रहा है, देश के एैसे महान सपूत के प्रति इस तरह की बयानबाजी करना देश के संविधान का अपमान करना है, कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं करेगी, देश के संविधान को बचाने के लिए कांग्रेस किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार है, कांग्रेस पार्टी ने हमेशा देश के संविधान का सम्मान किया है, और देश के संविधान को सर्वोपरि रखा है, कांग्रेस हमेशा देश के संविधान की रक्षा करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *