मैं अनकंफर्टेबल हो गयी थी, धक्काकाण्ड में राहुल गांधी पर महिला सांसद का आरोप, मेरे पास रोते हुए आई सांसद

नई दिल्ली. संसद में धक्कामुक्की काण्ड पर विवाद बढ़ता जा रहा है। इस दौरान भाजपा ने लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी पर आरोप लगाया है। उन्होंने महिला सांसद को धक्का दिया। जिससे वह डर गयी और असहज हो गयी। राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ ने स्वीकार किया है कि उनके पास महिला सांसद की शिकायत आई है। महिला सांसद उनके पास रोते हुए आयी थी।
दरअसल, नागालैंड की सांसद फांगनोन कोन्याक ने स्वयं पर हमले का आरोप लगाया है। इस मामले में राज्यसभा के चेयरमैन जगदीप धनखड़ का बयान आया है। उन्होंने कहा कि महिला सांसद मेरे पर रोती हुई आई थी। मेरे पास सूचना है उन्होंने मुझे लिखित शिकायत दी है। सांसद मुझसे मिली है। मैं इस पर चर्चा कर रहा हूं वह बहुत शॉक में थी। मैं इस मामले में ध्यान दे रहा हूं।
बौखला गयी कांग्रेस
इससे पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि कांग्रेस बौखला गयी है। राहुल गांधी ने गैर प्रजातांत्रिक तरीके से हमारे सांसदों के साथ धक्का-मुक्की की, हमारे 2 सांसद घायल हुए है। नागालैंड महिला सांसद फांगनोन कोन्याक को राहुल गांधी ने धक्का दिया। वह प्रताड़ना के बराबर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *