MP को मिल सकती एक और वंदे भारत
ग्वालियर. यात्रियों को सफर में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए रोज नए कदम उठाए जा रहे हैं। ग्वालियर से उज्जैन वाया इंदौर के बीच वंदे भारत ट्रेन संचालित करने की मांग सांसद भारत सिंह कुशवाह ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की है। इस सिलसिले में सांसद ने रेल मंत्री से मंगलवार को मुलाकात की।
इधर, सांसद के अनुरोध पर रेल मंत्री ने वंदे भारत ट्रेन संचालित करने के लिए ट्रैफिक का सर्वे कराने का आश्वासन दिया है। रेल मंत्री ने झांसी जंक्शन से करैरा, शिवपुरी, पोहरी और सवाई माधोपुर तक नई रेल लाइन पर सहमति भी दी। इस नई रेल लाइन के स्वीकृति होने से राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश की जनता को लाभ रहेगा।
