ग्वालियर के कालरा हॉस्पिटल में फ्री में मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने के बाद 8 मरीजों को दिखना हुआ बंद
ग्वालियर. गोरमी के कृपे का पुरा में सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल परिसर में 9 दिसंबर को लगाए गए निश्शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में मोतिाबिंद का ऑपरेशन कराने वाले 8 मरीजों को दिखना बंद हो गया। ग्वालियर के कालरा हॉस्पिटल में ऑपरेशन किया गया था। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि ऑपरेशन के बाद मरीजों को कुछ दिन धुंए से दूर रहने व अन्य सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है हो सकता है इन मरीजों ने सावधानी न बरती हो। बताया जाता है कि कालरा हॉस्पिटल के तत्वावधान में आयोजित शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रोहित कालरा, डॉ. अजय शर्मा और उनकी टीम ने 50 मरीजों की आंखों की जांच कर 8 को ऑपेशन के लिए चिन्हित किया था।
ग्वालियर के कालरा हॉस्पिटल ले जाकर ऑपरेशन किया
शिवि खत्म हो जाने के बाद चिन्हित मरीजों को कालरा हॉस्पिटल यूनिवर्सिटी रोड थाटीपुर ग्वालिय में ले जाकर ऑपनेशन किया गया। बुधवार को मरीज और उनके स्वजन डॉक्टरों की शिकायत लेकर गोरमी थाने पहुंचे। उनका कहना है कि ऑपेशन के बाद जब हमने डॉक्टर से आंख से दिखाई न देने की बात कही तो उन्होंने आंख में ड्रॉप डालने की बात कहकर अनसुना कर दिया। पहले तो हमें आंख से थोडा बहुत दिर्खा भी देता था लेकिन अब बिल्कुल दिखना बंद हो गया। गोरमी के रामनाथ कॉलेज में भृत्य चपरा निवासी चिरौंजी लाल सखवार का कहना है कि उसने डॉक्टर से कहा कि दाहिने आंख से कम दिखता है इसी का ऑपरेशन होना है लेकिन डॉक्टर ने बाईं आंख का ऑपरेशन कर दिया। ऐसे में अब दोनों ही आंखों से दिखना बंद हो गया।
इन मरीजों की गई रोशनी
चिरौंजी लाल संखवार (60), राजवीर सिंह (45), चुन्नी बाई (65), भागीरथ (70) यह सभी चपरा के निवासी, भूरीबाई (58) डोंगरपुरा, चमेलीबाई (60) निवासी ग्वालियर विक्रमपुरा महाराजपुरा।
