Uncategorized

जीवाजी विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस के मौके पर उपराष्ट्रपति ने जीवाजीराव सिंधिया की मूर्ति का किया अनावरण

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ रविवार को ग्वालियर पहुंचे। - Dainik Bhaskar

ग्वालियर. रविवार की दोपहर जीवाजी विश्वविद्यालय के 60वें स्थापना दिवस समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड ने इलेक्ट्रिक बटन दबाकर जीवाजी विश्वविद्यालय में परिसर में स्थापित की गयी जीवाजीराव सिंधिया की मूर्ति अनावरण किया। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह तोमर, उच्चशिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार, प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल और कुलगुरू प्रो. अविनाश तिवारी, राजामानसिंह तोमर की कुलगुरू स्मिता सहस्त्र बुद्धे उपस्थित रहें।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड ने सबसे पहले हरश्रृंगार का पौधारोपण किया। जीवाजी विश्वविद्यालय द्वारा लगाये पोस्टर का अवलोकन किया। इसके उपरांत अटल सभागार में आयोजित समारोह शामिल होने के लिये रवाना हो गये।
यह मार्ग रहेंगे परिवर्तित
-भिण्ड से ग्वालियर आने वाले वाहनों को लक्ष्मणगढ़ पुल से डायवर्ट कर बड़ागांव पुल होते हुए शहर में प्रवेश मिलेगा। इसी तरह भिंड जाने वाले वाहनों को छह नंबर चौराहा होते हुए बेहटा चौकी होते हुए लक्ष्मणगढ़ पुल पर होते हुए जाएंगे।
– गुना, अशोक नगर, शिवपुरी, डबरा, दतिया होते हुए आने वाले वाहन जिनको मुरैना जाना है उन्हें सिकरौदा तिराहे से बायपास होते हुए जाएंगे।
-सिंकदर कंपू, बाड़े से हनुमान चौराहा जाने वाले वाहनों को स्काउट गेट, पिछाड़ी ड्योडी, गांधी गुलंबर होते हुए हनुमान चौराहा जाएंगे। वहीं हनुमान चौराहा से बाड़े-कंपू आने वाले वाहनों को नई सड़क, राम मंदिर, ऊंट पुल, दाल बाजार होते हुए जाएंगे।
-जीवाजी विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अल्कापुरी तिराहे से हाईकोर्ट होते हुए राजमाता तिराहा आने वाले वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। इसी तरह एजी ऑफिस पुल होकर जाने वाले वाहनों को माधव नगर, बसंत विहार और एलआईसी तिराहा होते हुए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *