कलेक्टर रूचिका सिंह चौहान ने कुलगुरू के साथ जीवाजीराव सिंधिया के प्रतिमास्थल और अटल सभागार का किया निरीक्षण
ग्वालियर. 15 दिसम्बर को जीवाजी विश्वविद्यालय में जीवाजीराव सिंधिया की प्रतिमा का अनावरण समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड बतौमर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए बुधवार की दोपहर तैयारियों का निरीक्षण करने के लिये कलेक्टर रूचिका चौहान, कुलपति प्रो. अविनाश तिवारी, कार्य परिषद सदस्य प्रदीप शर्मा, एसडीएम विनोद सिंह, अनिल राघव, सीएसपी झांसी रोड हिना खान, कुलसचिव के साथ समारोह स्थल का निरीक्षण किया है। अटल सभागार के आसपास ओपन ऑडिटोरियम के आतंरिक हिस्से को देखा है।
सबसे पहले प्रतिमा स्थल का किया निरीक्षण
कुलगुरू प्रो. अविनाश तिवारी और कलेक्टर रूचिका चौहान प्रतिमा स्थल के आसपास माहौल का निरीक्षण करते हुए चाकचौबंध व्यवस्था करने के सुझाव दिये। जीवाजी विश्वविद्यालय की आतंरिक कानून -व्यवस्था दुरूस्त बनाये रखने के लिये कहा है।
एएसएल की टीम भी पहुंची
जीवाजी विश्वविद्यालय के प्रतिमा स्थल पर एएसएल की टीम भी पहुंची हुई प्रतिमा स्थल के साथ-साथ अटल सभागार का भी निरीक्षण कर रही है। सुरक्षा उपकरणों को प्रतिमा स्थल और अटल सभागार का निरीक्षण कर रही है इसके अंत में पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था संबंधित प्रमाण पत्र देगी। जिससे किसी भी प्रकार सुरक्षा व्यवस्था बेहतर रहें।
