जबलपुर की पूरी क्राइम ब्रांच लाइन अटैच

जबलपुर. पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने क्राइम ब्रांच में तैनात 22 पुलिसकर्मियों को थाने से हटाकर पुलिस लाईन में अटैच कर दिया है। संभवतः यह पहली बार है जब एक बार में इतने पुलिस कर्मियों को एक साथ लाइन भेजा गया है। एसपनी ने यह आदेश सोमवार की देर रात को जारी किया है।
जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच थाने में पदस्त पुलिसकर्मियों की शिकायत एसपी के पास पहुंच रही थी। जबकि यह कार्यवाही की गयी है। एसपी ने बताया है क्राइम ब्रांच में पदस्थ पुलिस कर्मियों को 4 साल से अधिक समय हो गया था इसलिये यह कार्यवाही की गयी है।
जबलपुर एसपी सम्पत उपाध्याय के इस कार्यवाही के बाद थोन में पदस्थ पुलिसकर्मियों में भी हड़कंप मच गया है। जो या तो लम्बे समय से एक ही थाने में पदस्थ है। फिर जिनके खिलाफ शिकायतें मिल रही है। सोमवार की देर रात को एसपी ने अचानक आदेश निकाल कर इन 22 पुलिसकर्मियों की थाने से पुलिस लाईन में पदस्थापना कर दी गयी है। इधर विभागीय चर्चा यह गर्माई है कि जिन 22 पुलिसकर्मियों को हटाया गया है। उनके खिलाफ एसपी के पास लगातार शिकायत पहुंच रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *