ऊर्जामंत्री के भाई देवेन्द्र तोमर के पार्थिव देह को 2 बजे पुरानी छावनी में दी जाएगी मुखाग्नि

ग्वालियर पहुंची देवेंद्र की पार्थिव देह, गांव नाओली अंबाह मुरैना में होगा अंतिम संस्कारग्वालियर. हजीरा के बिरलानगर कॉलोनी निवासी देवेन्द्र तोमर परिवार में सबसे बड़े थे। देवेन्द्र 3 भाई है। सबसे बड़े स्व्यं देवेन्द्र थे। जबकि उनसे छोटे वर्तमान में ऊर्जामंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर, जबकि सबसे छोटा भाई बब्लू उर्फ सतेन्द्रसिंह तोमर है। रविवार की रात भोपाल के चिरायु अस्पताल देवेन्द्रसिंह तोमर की अंतिम यात्रा सोमवार की दोपहर 2 बजे हमारे निज निवास, न्यू कॉलोनी नम्बर 2 बिरला नगर से अटल द्वार के अंदर साडा रोड, पुरानी छावनी  पहुँचेगी। जहां उनकी पार्थिव देह को मुखाग्नि दी जाएगी। ।केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 4:15 बजे ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर के भाई देवेंद्र तोमर की अंत्येष्टि में शामिल होंगे  ।
प्रद्युम्न सिंह का पूरा मैनेज में संभालते थे देवेन्द्र
ऐसा बताया गया है कि देवेन्द्रसिंह तोमर पार्षद व नेता प्रतिपक्ष रह चुके है। पहले कांग्रेस के सीनियर नेता थे। ऊर्जामंत्री के मार्च 2020 में भाजपा से जुड़ जाने के बाद उन्होंने कांग्रेस में सभी पदों व सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। प्रद्युम्नसिंह तोमर के चुनाव का पूरा मैनेजमेंट व रणनीति वहीं बनाते थे।
राजनीति के चाणक्य थे देवेन्द्र
पूर्व नेता प्रतिपक्ष देवेन्द्र तोमर को स्थानीय राजनीति में चाणक्य कहा जाता था। निगम में नेता प्रतिपक्ष के कार्यकाल के समय उनके प्रश्नों व तर्क से महापौर से लेकर आयुक्त तक बचते थे। नगरनिगम में उनकी तूती बोलती थी।
जनता के लिये भाई से लड़ गये थे
तीन बार के पार्षद व निगम में नेता प्रतिपक्ष रह चुके देवेन्द्रसिंह तोमर ने वर्ष 2016 में कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर सनसनी फैला दी थी। वर्ष 2016 में तानसेन रोड स्थित अपार्टमेंट के बाहरी हिस्से में निगम द्वारा दुकानों की तोड़फोड पर विरोध और फिर अदालत में जमानत का आवेदन देने पर उनकी अपने छोटे भाई और उस समय के पूर्व विधायक प्रद्युम्नसिंह तोमर (वर्तमान में ऊर्जामंत्री) से झड़प हो गयी थी। इसके बाद पार्टी को इस्तीफा भेज दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *