बिना टिकट रेल यात्रा करने वाले हो जाएं अलर्ट, रेलवे कर रहा बड़ी कार्रवाई

ग्वालियर. रेलवे स्टेशन पर विशेष चैकिंग अभियान शनिवार को चलाया गया। जिसमें 169 यात्रियों से जुर्माना वसूला गया। इनमें बिना टिकट, अनियमित यात्रा, धूम्रपान करने वाले, गंदगी फैलाने वाले, अवैध वेंडर तथा बिना बुक लगेज सहित यात्रा करने वाले यात्री शामिल थे। इनसे जुर्माने के रूप में 1,19,530 का रेलवे राजस्व और जुर्माना वसूला गया।
चैकिंग स्टाफ को देखकर यात्रियों ने भी खूब बहाने बनाए। लेकिन इनके बहाने चल नहीं सके। किसी यात्री ने कहा कि सर मैं तो पहली बार स्टेशन पर आया था। कुछ यात्रियों ने कहा कि पापा को छोडऩे आया था, गलती से प्लेटफार्म टिकट भी नहीं ले सका। जिस पर टीटीई ने युवक की एक नहीं सुनी बाद में जुर्माना भरना ही उचित समझा। अभियान में मुख्य टिकट निरीक्षकों मनोहर लाल मीना, प्रियंक पुरोहित, विकास श्रीवास्तव, नागेंद्र कुमार, अरुण कुमार राय, अभिषेक भटनागर, सुरेंद्र घुरैया, अविनाश करोसिया और आरके छारी आदि शामिल थे।
विकलांग और महिला कोच में भी हुई चैकिंग
जांच के दौरान रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम आदि परिसर की भी सघन जांच की गई। इसके अतिरिक्त स्टेशन से गुजरने वाली सभी यात्री ट्रेन के विकलांग, महिला कोच, आरएमएस कोच तथा पैंट्री कार की भी जांच की गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *