MP में 15 आईएएस अफसरों के तबादले

भोपाल. मध्यप्रदेश में 15 आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। रविवार रात को इसका आदेश जारी हुआ है। जिसमें लोक निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव केसी गुप्ता को हटाकर उन्हें राज्यपाल का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। यह पहली बार हुआ है कि अपर मुख्य सचिव स्तर के किसी अधिकारी को राजभवन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके पहले मुख्यमंत्री सचिवालय में अपर मुख्य सचिव के रूप में डॉ. राजेश राजौरा की पदस्थापना 8 महीने पहले की जा चुकी है। इसके अलावा मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर सचिव स्तर के अधिकारी और रीवा में पदस्थ अपर आयुक्त अरुण परमार की पोस्टिंग की गई है। परमार इसके पहले भी पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ रह चुके हैं। 16 दिसंबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र के पहले किए गए तबादले में अपर मुख्य सचिव लोक निर्माण विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी नीरज मंडलोई और संसदीय कार्य विभाग का जिम्मा अनुपम राजन को सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *