ग्वालियर में गत्ता-प्लास्टिक की फैक्ट्री में भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 22 गाड़ियां पहुंच चुकीं

ग्वालियर. झांसी रोड पर विक्की फैक्ट्री इलाके में गत्ता-प्लास्टिक फैक्ट्री में रविवार देर रात भीषण आग लग गई। रात 11 बजे फैक्ट्री से लपटें उठती देख आसपास रहने वालों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। फैक्ट्री के चौकीदार ने भी इसकी सूचना दी। जब तक पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची आग का दायरा बढ चुका था।
रात 11.30 बजे तक फायर ब्रिगेड की 22 गाड़ियां पानी डाल चुकी हैं, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। गत्ता, प्लास्टिक के अलावा फैक्ट्री में केमिकल होने की वजह से आग तेजी से फैल रही है। यह फैक्ट्री शहर के बड़े कारोबारी पप्पू गुप्ता की बताई जा रही है। वे भी मौके पर पहुंचे। इसके अलावा आसपास जिन लोगों की फैक्ट्रियां हैं, वे भी पहुंच गए हैं। दमकल दस्ते के प्रभारी अतिबल सिंह ने बताया कि आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *