बुलंदशहर में 2 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोपी एनकांउटर में हुआ जख्मी

बुलंदशहर. यूपी के बुलंदशहर पुलिस ने एनकाउंटर के बाद एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिस पर 2 वर्षीय बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने का आरोप है। पुलिस ने एनकाउंटर में गोली लगने से जख्मी हो गया है। पुलिस ने बताया है कि आरोपी को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।
न्यूज एजेंसी के अनुसार पुलिस के सीआई विकासप्रताप सिंह चौहान ने बताया कि शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात को पुलिस ने नियमित चैकिंग कर रही थी। तभी उन्हें एक काले रंग की बाइक दिखाई दी। जब उन्होंने उसे रोकने का प्रयास किया तो बाइक सवार भाग गया। इसके बाद पुलिस ने बाइक का पीछा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *