कपास व्यापारी के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी

इन्दौर. मध्यप्रदेश के इंदौर और धार जिलों के अलग-अलग शहरों में जारी आयकर के छापे और जांच की कार्यवाही 36 घंटे के बाद भी जारी है। गुरूवार की सुबह आयकर विभाग की इंवेस्टिगेशन विंग ने इन्दौर के कपास व्यापारी, मनावर के रियल एस्टेट क्रिकेट सट्टे के बुकी और राजगढ़ के ज्वेलर्स के ठिकानों पर इनकम टैक्स के छापे की कार्यवाही जारी है।
शुक्रवार की शाम तक राजगढ़ क एक ज्वेलर्स के यहां छापेमारी खत्म कर दी गयी। बाकी ठिकानों पर आयकर की टीमें इसके बाद भी जांच में जुटी थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आयकर विभाग को अलग-अलग जगह से करोड़ों रूपये का हिसाब कच्ची पर्चियों और डायरियों पर मिला है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *