खान सर गिरफ्तार है या हिरासत में? छात्र कर रहे थे उग्र प्रदर्शन

पटना. सोशल मीडिया पर अपनी अलग पहचान रखने वाले खान सर के ट्विटर हैण्डल खान ग्लोबल स्टडी पर फेक पोस्ट कर छात्रों को दिग्भ्रमित करने के आरोप में एफआईआर दर्ज किया गया है। पटना पुलिस ने खान सर के स्टेटस को लेकर पूरी जानकारी दी है। एसडीपीओ सचिवालय के डॉ. अन्नूकुमार ने पुटि की है कि खान सर की कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। खान सर को कल गर्दनीबाग पुलिस ने अटल पथ पर खान सर के आग्रह पर उनके गाड़ी के पास छोड़ दिया गया था। आपको बता दें कि एफआईआर के बाद ऐसी चर्चा होने लगी थी कि खान सर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
गौरतलब है कि 6 दिसम्बर को बिहार में 70वीं बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा केनियम में बदलाव को लेकर छात्रों के साथ प्रदर्शन कर रहे चर्चित टीचर खान को पुलिस ने हिरासत में लेने की खबर आयी थी। 13 दिसम्बर को होने वाली बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा के नियम में बदलाव को लेकर राजधानी पटना में बीपीएससी कार्यालय के बाहर सैकड़ों की संख्या में आभ्यार्थी उग्र प्रदर्शन कर रहे है। शुक्रवार को दिन में पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज भी किया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *