छात्र डिजिटल अरेस्ट साइबर अपराधों से रहे अलर्ट-हिना खान
ग्वालियर।यातायात सुरक्षा, साइबर क्राईम तथा नशे को लेकर जागरूकता अभियान चलाते हुए कोचिंग संस्थानों के छात्रों में जागरूकता लाने के लिये सीएसपी झांसी रोड हिना खान संबोधित किया और बताया कि आप लोगों फ्रॉड और डिजीटल अरेस्ट कैसे बच सकते हैं।
शुक्रवार को सीएसपी सुश्री हिना खान के द्वारा थाना विश्वविद्यालय क्षेत्र में स्थित फिजिक्सवाला कोचिंग संस्थान में छात्रों को साइबर क्राइम, डिजिटल अरेस्ट, सोशल मीडिया क्राइम एवं महिला संबंधी अपराधों के विषय में जानकारी दी जाकर जागरूक किया गया।
साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु तथा साइबर अपराधों के प्रति आमजन में जागरूकता लाने के लिए साइबर जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के दौरान CSP हिना खान के द्वारा फिजिक्सवाला कोचिंग संस्थान में छात्रों को साइबर क्राइम, डिजिटल अरेस्ट, सोशल मीडिया क्राइम एवं महिला संबंधी अपराधों एवं जेंडर आधारित हिंसा को रोकने के लिए चलाया जा रहा अभियान ‘‘हम होंगे कामयाब’’ के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया। इस अवसर पर उन्होने छात्रों से कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराधों का स्वरूप बदल गया है और साइबर अपराधियों द्वारा धोखाधड़ी के अलग-अलग तरीके अपनाये जा रहे हैं जिसमें आमजन फंस जाते हैं। ऐसे मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है, इसलिए साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक होने की आवष्यकता है। आप स्वयं जागरूक हों तथा अपने परिजनोें व आसपास के लोगों को भी जागरूक करें।
बैंक अकाउंट की डिटेल्स, ओटीपी, पासवर्ड न करें साझा
छात्रों को वर्तमान समय में होने वाले अपराधों से अवगत कराया गया तथा यह भी समझाइस दी गई कि अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे बैंक अकाउंट की डिटेल्स, ओटीपी, पासवर्ड आदि किसी से भी साझा न करें। अभियान के दौरान उन्के द्वारा उपस्थित छात्रों को डिजिटल अरेस्ट के बारे में विस्तार से बताकर जागरूक किया गया और बताया कि वह सभी नेट बैंकिंग का उपयोग सावधानी से करें तथा उसे लॉगआउट आवष्यक रूप से करें तथा अपना पासवर्ड समय-समय पर बदलते रहे और स्ट्रांग पासवर्ड बनायें। वर्तमान समय में होने वाले साइबर अपराधों के खिलाफ जागरूक होना हम सभी के लिये आवष्यक है।
