शेख हसीना ने बांग्लादेश को बर्बाद कर दिया जल्द प्रत्यर्पण करें भारत -यूनुस मोहम्मद
नई दिल्ली. बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के चीफ एडवायजर मोहम्मद यूनुस ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि शंेख हसीना ने सबकुछ बर्बाद कर दिया। यूनुस ने यह भी कहा है कि चुनाव सुधार के बाद ही बांग्लादेश में चुनाव कराये जायेंगे। मोहम्मद यूनुस ने निक्केई एशिया को दिये गये इंटरव्यू में कहा है कि चुनाव कराने से पहले हमें अर्थव्यवस्था, नौकरशाही, शासन और न्यायपालिका में सुधार करने की आवश्यकता है।
यूनुस ने एक बार फिर दोहराया कि इंटरनेशनल क्राइम ट्रिब्यूनल में ट्रायल खत्म होने के बाद भारत को शेख हसीना का प्रत्यार्पण करना चाहिये। उन्होंने कहा है कि एक बार ट्रायल खत्म हो जाये और फैसला आ जाये तो हम भारत से शेख हसीना के प्रत्यर्पण का आग्रह करेंगे। उन्होंने कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय कानून के तहत भारत उनका प्रत्यर्पण करने के लिये बाध्य है।
