सलमान खान की शूटिंग साइट पर लॉरेंस बिश्नोई का गुर्गा

मुबई. बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान को लेकर शॉकिंग खबर सामने आयी है। ऐसा बताया जा रहा है कि सलमान की शूटिंग साइट पर एक व्यक्ति ने अवैध तरीके से घुस आया। संशय आने पर जब उससे पूछताछ की गयी तो शख्स ने कहा कि बिश्नोई को बोलूं क्या? संदिग्ध को पूछताछ करने के लिये शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन ले जाया गया है।
घटना मुंबई के जोन-5 में हुई संदिग्ध ने कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई के नाम का भी उपयोग किया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। शुरूआती जानकारी में पता चला है कि सलमान खान शूटिंग साइट पर मौजूद थे जब यह अज्ञात व्यक्ति अन्दर आया तो क्रू के कुछ लोगों ने उसे देखा जब उसने कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई का नाम लिया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। आपको बता दें कि बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से कई बार धमकी दी जा चुकी है। पिछले दिनों एक्टर से 5 करोड़ की रंगदारी भी मांगी गयी थी। अभिनेता के बान्द्रा स्थित घर के बाहर कुछ दिन पहले गोलीबारी भी हुई थी। इसमें भी लॉरेंस गैंग का नाम सामने आया था। सलमान खान के नजदीकी बाबा सिद्दकी की भी हाल ही गोली मार कर हत्या की गयी थी। इसमें भी लॉरेंस गैंग का नाम भी सामने आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *