निगम वॉल पेंटिंग कर संवार रहा है शहर

ग्वालियर निगम द्वारा शहर को सुंदर बनाने के लिए वॉल पेंटिंग का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही मोहल्लों एवं कालोनियों के नाम की पट्टिका भी लगाई जा रही हैं। नगर निगम आयुक्त ने नगर निगम के द्वारा शहर की कालोनियों एवं मोहल्लों के नाम की पट्टिकाएं पेंट कराई हैं। इसके साथ ही शहर को सुंदर बनाने के लिए वॉल पेंटिंग का कार्य भी किया जा रहा है। क्षेत्राधिकारी अनिल श्रीवास्तव के निर्देशन में क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 11 अंतर्गत वार्ड क्रमांक 28 में शिव नगर कुम्हरपुरा, ज्योति नगर आदि मार्ग दर्शिका की पेंटिंग कराई गई।
निगम मुख्यालय पर ‘‘महापौर लोकमंत्रणा’ आज
ग्वालियर – महापौर डॉ शोभा सतीश सिंह सिकरवार द्वारा आमजनों की समस्याओं से रूबरू होकर उनका निराकरण समय सीमा में करने के उद्देश्य से 5 दिसम्बरको दोपहर 12.00 से 2.00 बजे तक निगम मुख्यालय पर महापौर लोकमंत्रणा करेंगीं। इस कार्यक्रम के तहत महापौर निगम के विभागीय अधिकारियों के साथ बैठकर आम जनों की समस्या सुनकर और उनका मौके पर निराकरण भी कराएंगीं।
सिटीसेन्टर स्थित निगम मुख्यालय के सभागार में ‘‘महापौर लोकमंत्रणा’’ कार्यक्रम के तहत आमजनों द्वारा जो समस्या बताई जाएगी उनको पंजीबद्ध कर निराकरण किया जायेगा। साथ ही जिन समस्याओं का निराकरण समय सीमा में किया जाना है। उनके लिये निराकरण के पश्चात संबंधित आवेदक को निराकरण के संबंध में जानकारी भी दी जावेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *