महापौर ने सौंपे अनुकंपा नियुक्ति पत्र

ग्वालियर महापौर डॉक्टर शोभा सिंह सिकरवार ने आज मंगलवार को नगर निगम के प्रशासनिक भवन में निगम परिवार के 15 दिवंगत के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र सौंपें और कहा कि अब आप निगम परिवार का हिस्सा बन चुके हो, अपना कार्य पूरी ईमानदारी से करें।
इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त, पर आयुक्त, अपर आयुक्त वित्त श्रीमती रजनी शुक्ला सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
महापौर द्वारा सहायक वर्ग-3 पूजा सक्सैना पुत्री अवनीश सक्सेना, सहायक वर्ग-3 रवि सिंह अहिरवार पुत्र देशराज अहिरवार, उप स्वच्छता पर्यवेक्षक आबिद खान पुत्र अशफाक खान, उप स्वच्छता पर्यवेक्षक प्रदीप सेन पुत्र लक्ष्मी नारायण सेन, सहायक राजस्व निरीक्षक अनूप प्रताप सिंह चंदेल पुत्र स्व. ज्याति स्वरूप, भृत्य अनुराग सिंह पुत्र रमेश सिंह भदौरिया, श्रमिक विशाल धौलपुरिया पुत्र गंगाराम, सफाई संरक्षक दीपचंद पुत्र स्व. रामाजी, सफाई संरक्षक मनीश धौलकर पुत्र स्व. पुरूषोत्तम, सफाई संरक्षक अशोक पुत्र स्व. ताराचंद, सफाई संरक्षक नीलू पत्नी स्व रणधीर, सफाई संरक्षक जीतू पुत्र स्व. महेश, सफाई संरक्षक वर्षा पुत्री स्व. आशु, सफाई संरक्षक समीर शेख पुत्र स्व. चांद, सफाई संरक्षक प्रीतम पुत्र स्व. बालमुकुंद को अनुकंपा नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *