हरिशंकरपुरम और महलगांव के बीच रेलवे अंडर ब्रिज निर्माण की स्‍वीकृति मिली

ग्‍वालियर। सांसद भारतसिंह कुशवाह के प्रयासों से शहर को एक और बड़ी सौगात मिली है। हरिशंकरपुरम और महलगांव के बीच रेलवे अंडर ब्रिज निर्माण की स्‍वीकृति प्राप्‍त हुई है। इतना ही नहीं अंडर ब्र‍िज के निर्माण के लिए धनराशि भी जारी हो चुकी है, जिसमें कुल 15.92 करोड़ रुपये का व्‍यय होगा। अंडर ब्र‍िज के निर्माण में केन्‍द्र सरकार 10.96 करोड़ रुपये एवं राज्‍य सरकार 4.96 करोड़ रुपये खर्च करेगी। मध्यप्रदेश द्वारा इस संबंध में राज्यांश धनराशि 4.96 करोड़ जारी करने हेतु आदेश जारी किए जा चुके हैं।
उल्‍लेखनीय है कि काफी समय पहले से क्षेत्र की जनता यहां रेलवे अंडर ब्रिज की मांग कर रहे थे। यहां छोटी सी पुलिया होने के कारण क्षेत्रवासियों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता था। क्षेत्रीय नागरिकों के प्रतिनिधि मंडल की मांग पर समस्या को ध्यान में रखते हुए 22 नवंबर 2024 को सांसद द्वारा पुलिया का न‍िरीक्षण किया गया था।
जिसमें उन्‍होंने यहां अंडर ब्र‍िज बनाने के लिए जानकारी शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे जिसके आधार पर मुख्यमंत्री से भेंट कर निर्माण कर की आवश्यकता की जानकारी उपलब्ध कराई गई थी। सांसद द्वारा केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव एवं मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव से चर्चा कर शीघ्र स्वीकृत करने का आग्रह किया था। क्षेत्र की जनता की समस्या बताते हुए एक मांग पत्र सौंपकर अंडर ब्रिज की मांग रखी थी। इन्‍हीं प्रयासों के फलस्‍वरूप यहां अब रेलवे अंडर ब्र‍िज निर्माण की सौगात मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *