बांग्लादेश में हिन्दू पर हो रहे अत्याचार के विरोध में फूलबाग चौराहे विशाल धरना प्रदर्शन
ग्वालियर. फूलबाग चौराहा पर सकल हिन्दू समाज और हिन्दू समाज के विभिन्न संगठनों ने आज बांग्लादेश में हिन्दुओं की हत्या, मंदिरर में तोड़फोड ़ व महिलाओं पर अत्याचार के विरोध में विशाल धरना देकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में सैकड़ों महिलायें और पुरूषों ने हिस्सा लिया। विशाल-धरना प्रदर्शन के बाद हिन्दू समाज के सदस्य, संतों ने फूलबाग से आक्रोश रैली निकाली गयी जिसमें हजारों महिलाओं और पुरूष शामिल हुए।
आक्रोश रैली फूलबाग चोराहा से प्रारंभ होकर पड़ाव, सिंधिया कन्या विद्यालय, एलआईसी तिराहा, वीरांगना लक्ष्मीबाई की समाधि से होते हुए वापिस फूलबाग चौराहा पर पहुंची । यहां पर राष्ट्रपति के नाम 4 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम झांसी रोड विनोद सिंह को सौंपा गया है।
संत बोले भारत को बांग्लादेश के प्रति कड़ा रूख अपनाना होगा
बांग्लादेश में हिन्दुओं की हत्या के विरोध में आक्रोश में विशाल धरना प्रदर्शन को संबोधित क रते हुए गंगादास की बड़ी शाला के संत प्रमुख रामसेवकदास जी महाराज ने मंच से कहा है कि बांग्लादेश में हिन्दुओं की हत्या की जा रही है और संतों के साथ बुरा व्यवस्हार किया जा रहा है। मंदिरों में तोड़फोड़ की जा रही है। भारत की केन्द्र सरकार को इसको रोकने के लिये आवश्यक कदम उठाने पड़ेंगे। केन्द्र सरकार को कूटनीतिक एप्रोच रखनी चाहिये। इसे अंतर मानवाधिकारी आयोग में रखना होगा। बांग्लादेश में हिन्दुओं की सुरक्षा और सम्मान को बचाना होगा।

बांग्लादेश में हिन्दू में हो रहे अत्याचर के विरोध में अल्पसंख्यक हिन्दुओं की हत्या, मंदिरों में तोड़फोड़, हिन्दू संतों की गिरफ्तारी और महिलाओं पर किये जा रहे अत्याचार की बढ़ती घटनाओं के विरोध में भारत में आक्रोश है। इस अत्याचार के विरोध में ग्वालियर के फूलबाग चोराहा पर सकल हिन्दू धर्म समाज के नेतृत्व में हिन्दू संगठन हल्ला बोल आन्दोलन व विशाल धरना -प्रदर्शन कर रहे है।
बांग्लादेश में पिछले कुछ वक्त से अस्थिरता का दौर जारी है। सत्ता परिवर्तन के बाद वहां कट््टरपंथी संगठनों के निशाने पर अल्पसंख्यक हिन्दू है। लगातार बांग्लादेश में हिन्दूओं की हत्या और मंदिरों में तोड़फोड़, हिन्दू संतों की गिरफ्तार के साथ ही महिलाओं के साथ अभद्रता की खबरें सामने आ रही है। लगातार घटनाओं के बाद पूरे देश में हिन्दू संगठनों में गुस्सा है। केन्द्र सरकार का इस ओर ध्यान खींचने और कड़ा उठाने की मांग के साथ मंगलवार को पूरे राज्य में हिन्दू संगठन आक्रोश सभा व रैलियां निकाल रहा है। ग्वालियर में भी हिन्दू समाज ने बांग्लादेश में हो रहे अत्याचार का विरोध करते हुए विशाल धरना प्रदर्शन चल रहा है।
