रिटायर्ड बैंक कैशियर के घर में डकैती, महिला को बंधक बनाकर ले गये ज्वेलरी, कैश और LCD

गुना. शकर के सकतपुर रोड स्थित महिला को बंधक बनाकर डकैती का मामला सामने आया है। सेवानिवृत्त बैंक कैशियर के यहां बदमाशों ने हमला बोल दिया था। बदमाश महिला को बंधक बनाकर गहने, कैश और एलसीडी ले गये हैं। कोतवाली थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पडताल कर रही है।
यूको बैंक से सेवानिवृत्त हेड कैशियर पारसिंह कुशवाह शहर की पुरानी छावनी, सकतपुर रोड पर निवास करते हैं। घर में उनकी पत्नी, बेटे और बहू निवास करती है। उनके घर के सामने ही उनका एक दूसरा मकान भी है। सोमवार की रात करीब 11 बजे पारसिंह दूसरे मकान पर सोने चले गये थे। इस वाले घर पर दउनकी पत्नी, बेटा और 3 बहूए थी। उनके छोटे बेटे एक शादी समारोह में शामिल होने के लिये गये हुए थे। इसलिये वह मुख्यद्वार पर बाहर से ताला लगाकर चले गये थे। कि रात में वापिस लौटेंगे तो गेट खोल लेंगे। किसी को परेशान नहीं करना पडेगा। उन्हें शादी से मंगलवार की सुबह वापिस लौटना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *