NewsUncategorized

हरियाणा के मेवात पहुंची ग्वालियर क्राइम ब्रांच

ग्वालियर. डबरा के पिछोर रोड पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एटीएम को सब्बल और हथोड़ों की मदद उखाड़कर ले गये ।इन बदमाशों के तार एक बार फिर हरियाणा के मेवात गिरोह से जुड़े हुए है। घटना की तरीका बिल्कुल वैसा ही है जैसा मेवाल गिरोह का रहता है। पुलिस को कई ऐसे सुराग मिले है जो हरियाणा की गैंग होने की ओर इशारा कर रहे हैं। यही वजह है कि ग्वालियर की क्राइम ब्रांच की टीम एक हरियाणा के लिये रवाना हो गयी है।
फिलहाल गैंग के झांसी में होने की खबर के साथ पुलिस की टीएम झांसी में भी डेरा जमाये हुए है। पुलिस ने कुछ लोगों की पहचान की है जो यह घटना का अंजाम दे सकते हैं। अभी यह बदमाश पुलिस के हाथ नहीं आये हैं।
ऐसे समझिए पूरा मामला
ग्वालियर की डबरा तहसील में बुधवार-गुरुवार दरमियानी रात पिछोर रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ATM को बदमाश कटर से काटकर उखाड़ ले गए थे। बैंक अधिकारियों के मुताबिक, ATM में 9 लाख 82 हजार 400 रुपए थे। घटना के बाद पता चला था कि ATM का CCTV कैमरा डेढ़ माह से खराब है। ATM में हलचल होने की सूचना जिस माध्यम से बैंक प्रबंधन को मिलती है, वह भी खराब मिला था।गुरुवार सुबह 7 बजे कुछ लोग ATM में रुपए निकालने पहुंचे तो उन्हें मशीन नहीं मिली। अंदर सामान बिखरा पड़ा था और मशीन काटकर कहीं ले जाई गई है साफ नजर आ रहा था। घटना का खुलासा होते ही पुलिस की टीम स्पॉट पर पहुंची थी। लगभग 18 महीने बाद ग्वालियर में फिर एक बार ऐसी वारदात होने पर एसपी ग्वालियर धर्मवीर सिंह भी घटना स्थल पर पहुंचे थे। घटना स्थल से कुछ दूरी पर कटा हुआ ATM भी अगले दिन बरामद हो गया था। जिसके बाद पुलिस लगातार इस मामले को सुलझाने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *