तेरा सिर कलम कर दिया जायेगा और गर्दन काट दी जायेगी, तूने अजमेर दरगाह का केस फाइल कर बहुत बड़ी गलती कर दी
नई दिल्ली. अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में संकटमोचन महादेव मंदिर विवाद के मामले में याचिकाकर्त्ता और हिन्दी सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता को जान से मारने की धमकी वाले फोन आये हैं। विष्णु गुप्ता को ‘सिर कलम करने’ की धमकी दी गयी है। उन्होंने इसकी थाने एफआईआर दर्ज कराई है। विष्णु गुप्ता के अनुसार धमकी देने वाला एक कॉल कनाडा से आया है दूसरा भारत से है। धमकी देने वाला बोल रहा था कि तेरा सर कलम कर दिया जायेगा। गर्दन काट दी जायेगी। तून अजमेर दरगाह का केस फाइल करके बहुत बड़ी गलती कर दी है।
हम धमकियों से डरने वाले नहीं हैं
उन्होंने धमकी देने वाले की शिकायत नई दिल्ली जिले के थाना बाराखंभा रोड में दर्ज करायी है। विष्णु गुप्ता ने शिकायत दर्ज कराने के बाद कहा कि मैं कहना चाहता हूं कि हम ऐसी धमकियों से डरने वाले नहीं है। हम कानून के तहत काम कर रहे है। उन्होंने कहा है कि अपनी बात कहने और अपने मंदिर पर दावा करने के लियेट न्यायालय जाना हमारा अधिकार है। हम कोर्ट के माध्यम से अपने मंदिरों को वापिस लेकर रहेंगे। अजमेर में वह दरगाह संकट मोचन महादेव मंदिर था और रहेगा।

