LatestNewsराज्य

MP में फिर लौटा खतरनाक रोग, 14 मरीज मिले पॉजीटिव, संक्रमण से मचा हड़कंप

भोपाल. मध्यप्रदेश में खतरनाक रोग फिर लौट आया है। एक ही दिन में 14 मरीज पॉजीटिव मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। ग्वालियर में डेंगू के बाद अब चिकनगुनिया तेजी पकड़ रहा है। शुक्रवार को चिकनगुनिया से पीड़ित एक दर्जन से ज्यादा नए मरीज सामने आए। चिकनगुनिया पीड़ित 65 साल के सुरेन्द्र सिंह चौहान की मौत के बाद लोगों में इस बीमारी को लेकर भी डर बैठ गया है। हालांकि चिकित्सक बोल रहे हैं कि चिकनगुनिया से जान तो नहीं जा सकती लेकिन मरीज दहशत में हैं। डॉक्टर्स का कहना है कि दवा का असर कम होते ही मरीजों में चिकनगुनिया का संक्रमण दोबारा लौट रहा है।
जेएएच में मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. संजय धवले कहते हैं, चिकनगुनिया लौटकर उभर रहा है। जब तक दवा का असर रहता है, मरीज को आराम महसूस होता है, असर कम होते ही फिर मर्ज उभर आता है। इसलिए इंफेक्शन लंबे समय तक मरीजों में दिख रहा है। इसके मरीजों को जोड़ों पर सूजन लंबे समय तक परेशान कर रही है। चिकनगुनिया का फैक्ट ट्रीटमेंट (ठोस इलाज) नहीं है। मरीज अगर बुखार से पीड़ित है तो उसकी दवा दी जाती है। दर्द होने पर उसका इलाज होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *