पिछोर में SBI के ATM उखाड़ ले चोर, संभवतः 6 लाख रूपये रखे थे, CCTV फुटेज तलाशने में जुटी पुलिस

डबरा. पिछोर तहसील में पिछली रात को चोर स्टेट बैक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के एटीएम को उखाड़ कर ले गये। एटीएम में 2 दिन पहले ही 6 लाख रूपये रखे गये थे। इस घटना की जानकारी सुबह को लगी है। एसपी धर्मवीर सिंह भी डबरा के घटनास्थल पहुंचे। बदमाश एटीएम को किस वाहन से लेकर गये है। इसकी फिलहाल पुलिस को नहीं लगी है। नगर के मुख्य पिछोर तिराहा पर एसबीआई का एटीएम है। सुबह 7 बजे के आसपास कुछ लोग एटीएम बूथ से रूपये निकालने पहुंचे तो वहां एटीएम मशीन ही गायब मिली। इसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी।
एसडीओपी डबरा विवेक शर्मा ने बताया है कि पिछोर चौराहा पर एसबीआई के एटीएम में चोरी की घटना घटित हुई है। पुलिसबल घटनास्थल पर पहुंचा है। आसपास के सीसीटीवी में फुटेज तलाशे जा रहे है। कितना रूपया गया है इसका सही आकंड़ा बैंक प्रबंधन से पता किया जा रहा है। पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है शीघ्र ही चोरों को पकड़ लिया जायेगा। मुख्य क्षेत्र में हुई घटना के बाद डबरा एसपीओपी विवेक शर्मा टीआई यशवंत गोल समेत पुलिस बल सुबह से ही सीसीटीवी देखने में लगा हुआ है। ग्वालियर से फोरेंसिक टीम और बैंक के अधिकारी भी एसटीएम के बूथ पर पहुंचे है। एसटीएम में 2 दिन पहले ही 6 लाख रूपये रखे गये थे। चोरी के समय एटीएम में कितने रूपये रखे थे इसकी जानकारी दोपहर के बाद पता चलेगी।

