चीता निर्वा से जन्मे 2 शावकों की मौत

श्योपुर. कूनो नेशनल पार्क में 5 दिन पहले निर्वा चीता ने 2 शावको जन्म दिया आज उनकी मौत हो गयी । निरीक्षण दल को बुधवार की सुबह लगभग 11 बजे शव-विक्षत अवस्था में मिले। कूनों नेशनल पार्क के अधिकारियों ने बुधवार की शाम को इसकी जानकारी दी है। डीएफओ आर थिरूक्कुरल ने बताया है कि कूनो नेशनल पार्क में बाकी सभी वयस्क चीते और 12 शावक पूरी तरह से स्वस्थ है।
आपको बता दें कि 22 नवम्बर को कूनों में चीता निर्वा ने 4 शावकों को जन्म दिया था। 2 दिन पूर्व 25 नवम्बर को स्वयं सीएम डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी शेयर की थी। कूनो नेशनल पार्क में निर्वा के शावकों को जन्म देने से पहले 12 वयस्क चीते और 12 शावक यानी कुल 24 चीते मौजूद थे। कूनों के ऑफीसरों ने अभी भी वहीं ज ानकारी दी है। इसे लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। क्योंकि निर्वा के शेष 2 शावकों के बारे में पार्क प्रबंधन ने कुछ नहीं बताया है। सीसीएफ उत्तम शर्मा और डीएफओ आर थिरूक्कुरल को मोबाइल पर कई कॉल कर संपर्क किया लेकिन उनसे बात नहीं हो पायी। अब फोन स्विच ऑफ बता रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *