आज संविधान दिवस-आपको पता है संविधान की मूल प्रति रखी है सेंट्रल लायब्रेरी

ग्वालियर. क्या आपको पता है कि 26 नवम्बर को जब भारतीय संविधान तैयार किया गया तो इसकी 16 मूल हस्तलिखित प्रतियां तैयार की गयी थी। इनमें से एक मूल प्रति ग्वालियर के सिंधिया राजवंश को भेंट की गयी थी। संविधान की वही मूल प्रति आज भी ग्वालियर में सुरक्षित है। संविधान की मूल प्रति को ग्वालियर के महाराज बाड़ा स्थित सेन्ट्रल लायब्रेरी में सुरक्षित रखी हुई है।
भारतीय सविधान के बारे मे ंहम सभी ने पढ़ा और देखा है। इसके महत्व को समझते हैं। लेकिन जिस पुस्तक में संविधान के नियम और कर्तव्य लिखे गये है। उसे बहुत ही कम लोगों ने देखा है। सेंट्रलय लायब्रेरी में रखी यह मूल प्रति भारतीय इतिहास का अनमोल दस्तावेज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *