ग्वालियर के 2 लोगों की मौत इन्दौर में कार पलटने से हुई

हादसे में मृत अमन उपाध्याय और अवधेश पाठक।

ग्वालियर. भांजे गौरव उपाध्याय निवासी गीता कॉलोनी पुलिस को बताया है कि वह दूसरी कार में था मामा अवधेश पाठक40, अपने दोस्त अमन 30, के साथ इन्दौर राउ बायपास पर खाना खाने गये थे और वह अमन कार चला रहा था सभी विजयनगर स्थित होटल जा रहे थे, मामा अवधेश पाठक साइड में बैठे थे और दोस्त परमीत पीछे की सीट पर था। सुबह 5.30 बजे के आसपास रूद्राक्ष नर्सरी रालामण्डल बायपास पर कार बेकाबू होकर डिवाइडर टकरा कर खेत में जा गिरी जिसमें मामा अवधेश और दोस्त अमन की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।
आपको बता दें कि तीनों विजयनगर इलाके में एक होटल में रूके हुए थे। वह किशनगंज इलाके की भगवती होटल में देर रात खाना खाने गये थे और इसके बाद सुबह तडके उनकी कार डिवाइडर में घुस गयी और परमीत को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हाइवे पर रेस लगा रहे थे मामा-भांजे
हाइवे पर क्रेटा कार पलटी तो टीआई देवेन्द्र मरकाम ने बताया कि इस हादसे में अमन के भांजे गौरव उपाध्याय की क्रेटा कार भी पलट गयी। गौर और उसके साथ मेंबैठे युवक को मामूली चोटे आयी है। दोनों कार से रेस लगा रहे थे। इस बीच अमन की कार की डिवाइडर से जा टकराई और जबकि गौरव की कार खेत में जाकर पलट गयी। क्रेटा कार में बैठा गौरव और उसका साथी कार से निकल कर आया और उन्होंने देखा तब तक अमन और अवधेश की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने क्रेटा कार भी जब्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *