मुरैना में धमाके से 4 महिलाओं की मौत 5 घायल, घर में स्टोर किये पटाखों से हुआ धमाका

हादसे में पूजा राठौर, विमला कुशवाहा, विद्या राठौड़ (बाएं से दाएं) और वैजयंती कुशवाहा की मौत हो गई।

मुरैना. रात लगभग 12.32 बजे के आसपास एक मकान में धमाका हुआ है। धमाके में 4 महिलाओं की मौत हो गयी और 5 घायलों को मुरैना के जिला अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है जहां प्राथमिक उपचार के ग्वालियर जेएएच के लिये रेफर कर दिया गया है। विस्फोट में शहर के टंच रोड स्थित राठौर कॉलोनी निवासी मुंशी राठौर के मकान में धमाका हुआ है। इसके नजदीकी बने 4 मकान धाराशायी हो गये।

धमाके में कुल 5 मकान डैमेज हुए हैं। चारों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। - Dainik Bhaskar
मुरैना के मुंशी राठौर के मकान में निवास कर रहे किरायेदार विस्फोट की जद में आये, इनमें बैजयंती कुशवाहा, उसकी शादीशुदा 45 वर्षीय बेटी विमला कुशवाह की मलबे में दबकर मौत हो गयी। विस्फोट का कारण मुंशी के पड़ोस में बना राकेश राठौर 55, का मकान भी ढहा गया और उनकी पत्नी विद्या राठौर 50, की भी विस्फोट में जान चली गयी। पड़ोस में रहने वाले वासुदेव राठौर की बहू पूजा राठौर की भी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।
प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची जेसीबी मशीन की मदद से से रेस्क्यू में जुटी है। ऐसी आशंका जताई जा रही है। मकान में रखे पटाखों से धमाका हुआ है। हालांकि पुलिस अभी इस बारे में कहने से बच रही है। घटनास्थल पर पहुंचे एसपी समीर सौरभ ने बताया कि अभी जांच कर रहे है। तथ्य सामने आयेंगे तभी कुछ कह पायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *