कूनो में मादा चीता ने दिया 4 शावकों को जन्म

श्योपुर. कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता निर्वा ने चार शावकों को जन्म दिया है। बताया जा रहा है कि शावकों का जन्म 22 नवंबर को हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जानकारी भी शेयर की है। हालांकि उन्होंने संख्या नहीं बताई है। कूनो में पहले से 24 चीते हैं। इन्हें मिलाकर अब कुल 28 चीते हो गए हैं। कूनो प्रबंधन ने भी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। डीएफओ आर तिरुकुराल का कहना है कि शावकों का जन्म हुआ है, लेकिन कितने शावकों का जन्म हुआ है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। स्पष्ट स्थिति होने के बाद ही कुछ बता सकूंगा।
बता दें कि कूनो नेशनल पार्क की मादा चीता निर्वा प्रेग्नेंट थी। इसकी जानकारी कूनो प्रबंधन के अधिकारियों ने पहले साझा भी की थी। उस समय दिवाली के आसपास निर्वा चीते द्वारा शावकों को जन्म देने की उम्मीद जताई गई थी।अब 22 नवंबर को निर्वा ने 4 शावकों को जन्म दिया है। निर्वा द्वारा 4 शावकों को जन्म देने के बाद कूनो में शावकों की संख्या 12 से बढ़कर 16 हो गई है, जबकि 12 वयस्क चीतों को मिलाकर कुल संख्या 28 हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *