ONE MLD प्लांट शीघ्र होगा चालू, टूटा चैंबर ठीक कर बैजाताल की होगी सफाई

ग्वालियर। मोतीमहल स्थित 1 एमएलडी सीवर ट्रीटमेंट प्लांट एवं बैजाताल का निरीक्षण पीएचई के अधिकारियों द्वारा किया गया।  निरीक्षण के दौरान सीवर ट्रीटमेंट प्लांट को देखा तथा संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्लांट चालू करने के निर्देश दिए, इसके साथ ही बैजाताल का पानी निकालने के लिए टूटा चैंबर तत्काल ठीक करने के निर्देश दिए।

नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर आज कार्यपालन यंत्री पीएचई, सहायक यंत्री महेंद्र प्रसाद अग्रवाल सहित अधिकारियों द्वारा सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया तथा प्लांट के जो पार्ट्स बाहर से आने थे उनकी जानकारी प्राप्त की अधिकारियों द्वारा बताया गया कि पार्ट्स आ चुके है,शीघ्र प्लांट प्रारंभ किया जा सकेगा। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि बैजाताल की सफाई होने के उपरांत प्लांट से ट्रीटेड पानी बैजाताल में भरा जाएगा। निरीक्षण के दौरान सहायक यंत्री श्री लल्लन सेंगर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *