ग्वालियर में होगा नेशनल पैरा आर्म रेसलिंग चैम्पियनशिप 2025 का आयोजन

अटल बिहारी वाजपेयी दिव्यांग स्टेडियम में होगी यह चैम्पिशनशिप
ग्वालियर -नेशनल पैरा आर्म रेसलिंग चैम्पियनशिप 2025 का आयोजन ग्वालियर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी दिव्यांग खेल प्रशिक्षण केन्द्र (स्टेडियम) में होने जा रहा है। इस आयोजन की तैयारी के सिलसिले में आयुक्त नि:शक्तजन संदीप रजक ने रविवार को अटल बिहारी वाजपेयी के दिव्यांग खेल स्टेडियम का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने दिव्यांग खेल परिसर में स्थित सभी कॉम्प्लेक्स, विभिन्न खेलों से संबंधित सुविधायें व उपकरणों की जानकारी ली।
अटल बिहारी वाजपेयी दिव्यांग खेल स्टेडियम में उपलब्ध सुविधाओं व अधोसंरचना की सराहना की। साथ ही कहा कि विभिन्न दिव्यांग क्लब से जुड़े दिव्यांगजनों को अटल बिहारी वाजपेयी सेंटर फॉर डिसेबिलिटी स्पोर्ट्स में प्रशिक्षण दिलाएँ, जिससे देश के दिव्यांगजन अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक हासिल कर सकें। अटल बिहारी वाजपेयी दिव्यांग ट्रेनिंग सेंटर के अधिकारी भूपेन्द्र तोमर ने इस अवसर पर जानकारी दी कि यहां पर विश्व स्तरीय खेल सुविधायें उपलब्ध हैं। भविष्य में यहां से बहुत सारे पैरा ओलम्पिक चैम्पियन तैयार होंगे। निरीक्षण के दौरान इंटरनेशनल आर्म रेसलर एवं पूर्व वर्ल्ड चैम्पियन आर्म रेसलिंग मनीष कुमार तथा अरविंद रजक, अजीत प्रजापति, राजेश शर्मा व संजीव कोटिया सहित अन्य आर्म रेसलर मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *