कैलाश मकवाना के डीजीपी बनने के बाद पैतृक गांव में जश्न का माहौल
उज्जैन. 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी कैलाश मकवाना एमपी का पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) बनाये गये है। आदेश के बाद उज्जैन के तराना में जश्न का माहौल है। रविवार को यहां लोगों ने एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर आतिशबाजी की है। आपको बता दें कि कैलाश मकवाना तराना तहसील के ढाबला हर्दू गांव के निवासी है।
कैलाश मकवाना वर्तमान में एमपी पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन के चेयरमैन है। अ बवह एमपी के 32वें पुलिस महानिदेशक बनाये गये है। आदेश के अनुसार मकवाना 1 दिसम्बर 2024 को एमपी के नये पुलिस के मुखिया के रूप में पदभार संभालेंगे।
डीजीपी राज्य की कानून व्यवस्था होगी बेहतर
वकील सुनील वर्मा ने कहा है कि कैलाश मकवाना की अगुआई में पूरे राज्य में कानून व्यवस्था बेहतर स्थिति होगी। छोटे इलाके में रहने वाला व्यक्ति आज मध्यप्रदेश के बड़े पद पर पहुंचा है। क्षेत्र का भी नाम रोशन होता है। कैलाश मकवाना जहां भी रहे। उन्होंने अपनी प्रतिमा का बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। डीजीपी बनने के बाद प्रदेश के साथ-साथ घर में भी खुशी का माहौल है।
