GPS के सहारे चल रही कार मंजिल पर पहुंचने से पहले नदी में गिरी 3 की मौत

बरेली. ग्लोबल पॉजीशन सिस्टम (GPS ) के भरोसे मंजिल तक पहुंचने के चक्कर किसी की जिन्दगी का आखिरी पल भी हो सकता है। उत्तरप्रदेश में एक कार हादसे का शिकार हो गयी। जिससे शादी समारोह में जा रहे कार में सवार 3 दोस्तों की मौत हो गयी। परिजनों का ऐसा दावा है कि हादसा GPS सिस्टम के चलते हुआ। क्योंकि कार का जीपीएस सिस्टम के सहारे जा रही थी। हालांकि हादसा जीपीएस सिस्टम के चलते हुआ या नहीं इसको लेकर पुलिस ने बयान जारी नहीं किया है।
पुलिस का बस इतना कहना है कि रामगंगा पुल के करीब एक गाड़ी पुल से नीचे गिर गयी सूचना पर फरीदपुर पुलिस ने दातांगज बदायूं की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पुल खत्म होने से कार बीच नदी में गिर गयी। घटनास्थल से 3 लोगों की लाश निकाली गयीे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *